Free Consultation

Customer Support

Fast Shipping

ये चीजे कभी एक साथ न खाये

  • दूध और प्याज
  • दूध और कटहल
  • दूध के साथ कोई भी खट्टी चीज न खाये जैसे की, खट्टा आम, संतरा, निम्बू आदि,
  • शहद और घी,
  • उड़द की दाल और दही
  • दूध के साथ : दही, नमक, मूली, मूली के पत्ते, अन्य कच्चे सलाद, सहिजन, इमली, खरबूजा, बेलफल, नारियल, नींबू, करौंदा,जामुन, अनार, आँवला,
  • गुड़, तिलकुट,उड़द, सत्तू, तेल तथा अन्य प्रकार के खट्टे फल या खटाई, मछली आदि चीजें ना खाएं।
  • दही के साथ : खीर, दूध, पनीर, गर्म पदार्थ, व गर्म भोजन, खीरा, खरबूजा आदि ना खाएं।
  • खीर के साथ : कटहल, खटाई (दही, नींबू, आदि), सत्तू, शराब आदि ना खाएं।
  • शहद के साथ: घी (समान मात्रा में पुराना घी), वर्षा का जल, तेल, वसा, अंगूर, कमल का बीज, मूली, ज्यादा गर्म जल, गर्म दूध या अन्य गर्म पदार्थ,
  • शार्कर (शर्करा से बना शरबत) आदि चीजं ना खाएं। शहद को गर्म करके सेवन करना भी हानिकारक है।
  • ठंडे जल के साथ- घी, तेल, गर्म दूध या गर्म पदार्थ, तरबूज, अमरूद, खीरा, ककड़ी, मूंगफली, चिलगोजा आदि चीजें ना खाएं।
  • गर्म जल या गर्म पेय के साथ- शहद, कुल्फी, आइसक्रीम व अन्य शीतल पदार्थ का सेवन ना करें।
  • घी के साथ– समान मात्रा में शहद, ठंडे पानी का सेवन ना करें।
  • खरबूजा के साथ- लहसुन, दही, दूध, मूली के पत्ते, पानी आदि का सेवन ना करें.
  • तरबूज के साथ– ठण्डा पानी, पुदीना आदि विरुद्ध हैं।
  • चावल के साथ– सिरका ना खाएं।
  • नमक- अधिक मात्रा में अधिक समय तक खाना हानिकारक है।
  • उड़द की दाल के साथ– मूली ना खाएं।
  • केला के साथ- मट्ठा पीना हानिकारक है।
  • घी- काँसे के बर्तन में दस दिन या अधिक समय तक रखा हुआ घी विषाक्त हो जाता है।
  • दूध, सुरा, खिचड़ी- इन तीनों को मिलाकर खाना विरुद्धाहार है। इससे परहेज करें.
  • इस प्रकार के विरुद्ध आहार के सेवन से शरीर के धातु और दोष असन्तुलित हो जाते हैं, परिणामस्वरूप अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। अतः
  • इन सबका विचार करके ही खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Never eat these things together

Payment Info